मैं अनुराग वर्मा ( कुर्मी ) जाति का हूँ और सोचता हूँ कि
सोशल मीडिया पर यादवों के विरुद्ध सबसे ज्यादा कैम्पेन चलाये जा रहे हैं।
जब मैंने गहनता से निरीक्षण किया तो देखा कि आजादी के बाद यू.पी. राज्य में सबसे ज्यादा विकास कार्य एक 'यादव' मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए हैं। लेकिन यहाँ की जातिवादी सोच इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक यादव हमारा मुख्यमंत्री कैसे हो सकता है? वो इतना विकास कैसे कर सकता है?
भाइयों, मैं अपने राज्य की पिछड़ी जाति से सम्बन्ध रखता हूँ, पिछड़ी जाति के मुख्यमंत्री के द्वारा किये गए विकास कार्यों को जमीन पर देख कर अचंभित हूँ।
क्या यहाँ की जनता फिर से उसी दलदल में फँस जायेगी, जो इस युवा यादव मुख्यमंत्री के पहले थी । यह भय मेरे मन में है।
अगर एक मुख्यमंत्री यादव है, तो क्या उसके विकास कार्यों को अनदेखा कर देना चाहिए ? मैं यह सब सोच कर हमारे देश के सबसे बड़े राज्य के भविष्य को लेकर चिंतित हो उठा हूँ, और कुछ प्रश्न आपके सम्मुख रख रहा हूँ, हृदय पर हाथ रख कर स्वयं को उत्तर दीजियेगा। :--
01. क्या लैपटाप यादवों को ही मिले हैं?
02. क्या बेरोजगारी भत्ता यादवों को ही मिल रहा है?
03. क्या कन्या-विद्याधन सहायता सिर्फ यादवों की पुत्रियों को ही मिल रही है?
04. क्या 108 एम्बुलेन्स यादवों को ही अस्पताल ले जाती है?
05. क्या नहर और सरकारी नलकूप से मुफ्त सिंचाई यादवों के लिए ही है?
06. क्या मुफ्त दवा यादवों को ही दी जाती है ?
07. क्या 1090 महिला हेल्पलाइन में यादव महिला ही शिकायत करतीं हैं?
08.क्या मेट्रो ट्रेन में यादव ही सफर करेंगे?
09. क्या पुलों पर यादव ही चलेंगे ?
10. सपा सरकार ने सड़कों का जाल बिछा दिया व हाईवे-चौड़ीकरण करवाया क्या इस पर यादव ही चलेंगे?
11. क्या पुलिसमें 41,000 युवाओं में यादव ही भर्ती हुये हैं?
12. क्या स्कूलों में फल & दूध सिर्फ यादव बच्चों को ही मिल रहा है?
13. क्या लोहिया आवास यादवों को ही मिले हैं?
14. क्या 1,75000 शिक्षा मित्र यादव ही बनाये गये हैं?
15. लोन माफ, समाजवादी पेंशन, किसान दुर्घटना बीमा, बुन्देलखंड में राशन वितरण, कौशल विकास, चार हजार नई बैंक शाखायें, एक साथ सैकड़ों नये बिजली घरों का निर्माण, मुफ्त दवाई, प्रधान, जि.पं.स. और क्षे.पं.स. का भत्ता दोगुना किया गया है। क्या इसका लाभ सिर्फ यादवों को ही मिल रहा है? अगर आपका उत्तर है कि सभी को समान रूप से लाभ मिल रहा है या इनसे भविष्य में सभी को चाहे वह जिस बिरादरी या धर्म का हो समान लाभ मिलेगा, तो लोगों के तुच्छ प्रकार के झांसों में न आकर एक युवा और विकास पुरुष मुख्यमंत्री का चयन करें। हालाँकि मुख्यमंत्री में कुछ कमियां रह गयी होगी , किन्तु ये अबतक का सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री है जिसने इतना विकास किया है। मैं देख रहा हूँ कि ये मुख्यमंत्री अपनी कमियों को दूर करने के लिए अपने परिवार में लड़ रहा है।
आशा करता हूँ यदि अगली बार इसे मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला तो ये अवरोध उसके सम्मुख नही होंगे और ये चारगुनी गति से अपने राज्य का विकास करेगा। अतः मेरी आप सबसे अपील है कि गन्दी राजनीति के चक्कर में एक होनहार नेतृत्व को न नकारें बल्कि अपने राज्य को विकास की ओर अग्रसर करें।
No comments:
Post a Comment