donate money

donate money
please donate money

Thursday, 18 January 2018

डॉ. प्रवीण तोगड़िया कौन है ?

डॉ. प्रवीण तोगड़िया कौन है ?
डॉ. प्रवीण तोगड़िया एक चिकित्सक है और वो पाटीदार समुदाय से आते है | वो और नरेन्द्र मोदी एक साथ संघ में थे | वहां से संघ ने मोदी को राजनैतिक पारी के लिए भाजपा में भेज दिया और डॉ. तोगड़िया को विश्व हिन्दू परिषद् में प्रचारक बना कर भेजा था | वैसे तोगड़िया की इच्छा भाजपा में आने की थी | परन्तु संघ के निर्देश के कारण ऐसा नहीं हुआ |
इसके बाद वो विहिप में कार्य करते गए और आगे बढ़ते गए | यह एक अलिखित नियम है की संघ और उसके सभी सहयोगी संघटनों में प्रमुख के पद पर ब्राह्मण ही नियुक्त होता है | परन्तु अभी हाल ही में विहिप में जब संचालक के पद पर चयन की बात आई तो संघ ने पाटीदार होने के कारण उन्हें साइडलाइन करने की कोशिशें शुरू कर दी थी | परन्तु पाटीदार है इसलिए वो दबे नहीं और धमकाया की ७०% सदस्य उनके साथ है और वो प्रमुख बन कर रहेंगे | चूँकि संघ की पोटी नहीं होती इसलिए उन्होंने स्थिति को भांपते हुए उन्हें कार्यवाहक संचालक बना तो दिया पर साजिशों का दौर अपनी आदत अनुसार शुरू कर दिया और आज डॉक्टर साब को इस स्थिति में लाकर छोड़ दिया है |
डॉक्टर तोगड़िया के साथ जो हुआ है वो यह बताने के लिए काफी है की आप इनके द्वारा चटाई जा रही धर्म की अफीम को ना चाटे क्यूंकि नशा ख़राब होता है और इस नशे से आपकी मानसिक नसबंदी की जा रही है |
आइये तर्कशील बने और इस धर्म की अफीम को ना चाटे

No comments:

Post a Comment